Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में मामूली गिरावट, जानें आज के रेट्स

 Sona-Chandi Bhav: आज फिर से सोना-चांदी सस्ता हो गया है. 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 50387 रुपये में बिक रहा है, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 59207 रुपये हो गई है.







Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के (Sona Chandi Bhav) दाम जारी कर दिए गए हैं. आज फिर से सोना-चांदी सस्ता हो गया है. हालांकि, आज कीमत में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है. 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 50387 रुपये में बिक रहा है, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 59207 रुपये हो गई है.


ibjarates.com पर जारी किए गए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स के अनुसार, 995 शुद्धता का सोना 50185 रुपये में बिक रहा है. 916 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम 46154 रुपये हो गए हैं. 750 शुद्धता का सोना 37790 रुपये का हो गया है. वहीं, 585 प्योरिटी वाला सोना आज 29476 रुपये में बिक रहा है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी सस्ती होकर 59207 रुपये की हो गई है.


कितने कम हुए सोने-चांदी के दाम?

सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो आज इसमें गिरावट आई है. 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 731 रुपये सस्ता हो गया है. 995 प्योरिटी वाला गोल्ड आज 728 रुपये सस्ता बिक रहा है. 916 शुद्धता वाले सोने के दाम 670 रुपये कम हो गए हैं. इसके अलावा, 750 शुद्धता वाला सोना 549 रुपये और 585 प्योरिटी वाला गोल्ड 428 रुपये सस्ता मिल रहा है. वहीं, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 589 रुपये सस्ती बिक रही है.


  शुद्धता शुक्रवार सुबह का भाव शुक्रवार शाम का भाव

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 50387

सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 50185

सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 46154

सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 37790

सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 29476

चांदी (प्रति 1 किलो) 999 59207

ऐसे की जाती है शुद्धता की पहचान

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं, इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता पहचाना जा सकता है. इसमें से एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है.


22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा.

21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा.

18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है.

14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा.


मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.


गहने के समय अलग होते हैं रेट्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Vitality HQ Keto Gummies (SHOCKING EXPOSED) Before Buying First To See Shark Tank Facts

Cannatopia CBD Gummies Male Enhancement - Is It Really Effective Or Scam? Read Before Buy!

Wonder Leaf CBD Oil Reviews - Trick ALERT? IS IT 100 percent CLINICALLY Demonstrated?